manglik dosh calculator
✕

श्रीदेवी के साथ काम कर सपना हुआ पूरा

मॉम में दिखेंगे श्रीदेवी और नवाजुद्दीन

Updated: बुधवार, 7 जून 2017 (13:49 IST)
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि श्रीदेवी के साथ काम कर उनका सपना पूरा हो गया है। नवाज़ ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' में काम किया है। नवाज ने माना है कि इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ काम करना उनके लिए सपना पूरा होना जैसा है। 
 
नवाज़ ने बताया जब मैं नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में था और श्रीदेवी मैम की फिल्में देखता था तो उस दौरान ये पता चला कि वह किस तरह से छोटी-छोटी डिटेलिंग पर काम करती हैं। कमर्शियल फिल्मों में काम करने के बाद भी उनका जो एक्टिंग का पैरामीटर हुआ करता था, वह एक्टर को प्रेरणा देने वाला होता था। मेरा तब से सपना था कि कभी मौका मिला तो श्रीदेवी के साथ जरूर काम करूंगा।
 
नवाज़ ने कहा मैंने सेट पर भी देखा कि शॉट अगर दो घंटे के बाद भी है तो भी श्रीदेवी जी बहुत धैर्य के साथ रहती थीं। ऐसी कई चीजें है, जो सीखने वाली होती है। ऐसी ही बातों का अब मैं फिल्म मंटों में भी उपयोग कर रहा हूं। मंटों का बहुत ही हेक्टिक शेड्यूल है लेकिन श्रीदेवी मैम के कारण अब मैं सब झेलना भी सीख गया हूं। एक कलाकार के तौर पर मैंने कई सारी चीजें सीखी। फिल्म जब रिलीज़ होगी तब लोगों को पता चलेगा कि इनमें कितना इमोशन है।(वार्ता)
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख