Daily Horoscope
✕

श्रीदेवी की बेटी की फिल्म हुई फाइनल... वरुण धवन हीरो

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (17:28 IST)
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर को कई फिल्मकार लम्बे समय से साइन करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार श्रीदेवी की बेटी में स्टार बनने के सारे गुण मौजूद हैं। श्रीदेवी भी चाहती हैं कि जाह्नवी अभिनय की दुनिया में उनका नाम आगे बढ़ाए और उन्होंने निर्णय लेने की जिम्मेदारी बेटी पर सौंप दी। जाह्नवी का कहना है कि जब उन्हें लगेगा कि सही समय आ गया है तब वे फिल्म साइन कर लेंगी और लगता है कि सही समय आ गया है। 
खबर है कि '2 स्टेट्स' नामक हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक अभिषेक बर्मन ने जाह्नवी को साइन करने में सफलता पाई है। इस फिल्म में जाह्नवी़ के हीरो होंगे वरूण धवन। पहले आलिया भट्ट को लिया जाना था, लेकिन अब आलिया की जगह जाह्नवी ने ले ली है। 
 
इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और फिल्म का नाम है 'शिद्दत'। शूटिंग अगले वर्ष के मध्य से शुरू होगी। 
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख