ramcharitmanas
✕

सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में कैसा है हाल, 12 दिन में 159 करोड़ रुपये का कलेक्शन

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (15:47 IST)
अक्षय कुमार की दिवाली पर रिलीज फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले तीन दिन तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था जिससे फिल्म से काफी उम्मीद जाग गई थीं, लेकिन बाद में फिल्म का प्रदर्शन अपेक्षाओं से कम रहा। इसका ये मतलब नहीं है कि फिल्म के कलेक्शन धड़ाम हो गए, कम हुए हैं लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए इन्हें बहुत अच्छा माना जा सकता है। 
 
पहले सप्ताह में ही सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई सूर्यवंशी ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 6.83 करोड़ रुपये, शनिवार 10.35 करोड़ रुपये, रविवार 13.39 करोड़ रुपये, सोमवार 4.50 करोड़ रुपये और मंगलवार को 3.92 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया। 12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 159.65 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
क्या 200 करोड़ तक पहुंचेगी? 
फिल्म के कलेक्शन भले ही कम हुए हों, लेकिन उम्मीद बनी हुई है। तीसरे नहीं तो चौथे सप्ताह तक यह फिल्म दो सौ करोड़ तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह में बंटी और बबली 2 जैसी बड़ी फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म भी सूर्यवंशी के कलेक्शन पर प्रभाव डाल सकती है। 
 
सूर्यवंशी ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर लौटाया 
पिछले 19 महीने में जिस फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक मिले हैं वो सूर्यवंशी ही है। इस फिल्म ने कम से कम दर्शकों में हलचल पैदा की कि अब फिल्में सिनेमाघर में आ रही हैं और सुरक्षा के उचित प्रबंधों के बीच फिल्म को देखा जा सकता है। 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख