Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद रिलीज नहीं हो पाएगी सूर्यवंशी और 83

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:46 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को रोक सा दिया है। इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सभी फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग भी रोक दी गई है। वहीं कई फिल्मों की रिलीज़ को भी टाल दिया गया है। इस साल रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' की रिलीज़ भी लॉकडाउन की वजह से टल गई है। 
 
जहां अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी वहीं रणवीर सिंह की 83, 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाईं। 
 
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी और कबीर खान के निर्देशन में बनी 83, दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते अपनी दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। इन दिनों फिल्मों की कोई नई रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। 
 
शिबाशीष सरकार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब भी लॉकडाउन ख़त्म होगा, वो सबसे पहले इन्हीं दो फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज करेंगे। साथ ही उन्होंने इन दोनों फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से भी साफ़ मना कर दिया है।
 
शिबाशीश सरकार ने कहा, ये दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि फिल्में तय वक़्त पर रिलीज़ नहीं हो पाईं, लेकिन हम इस बात को लेकर खुश हैं कि 'सूर्यवंशी' की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही हमने इसकी रिलीज़ को रोकने का फैसला कर लिया। वरना अचानक हुए लॉकडाउन के ऐलान की वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर असफल हो जाती। 
 
शिबाशीष ने ये भी साफ किया है कि वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दोनों में से किसी भी फ़िल्म को रिलीज़ नहीं करेंगे और सब कुछ नॉर्मल होने का इंतज़ार करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही फिल्म के सितारे चाहते हैं कि लोग इसका मज़ा बड़े स्क्रीन पर लें। 
 
उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि दोनों ही फिल्मों में पोस्ट प्रोडक्शन का कुछ काम भी रह गया है, जिसे लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले पूरा किया जाएगा। उसी के बाद ये फिल्में रिलीज हो पाएंगी। 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख