ramcharitmanas
✕

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आगे आए सोनू सूद, बसों के जरिए पहुंचा रहे घर

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (14:08 IST)
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन का बुरा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। काम ना होने की वजह से सभी मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं' ऐसे में उनकी मदद करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं।

 
सोनू ने कुछ दिनों पहले प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए 10 बसें भेजी थीं। वहीं इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लिए कई बसें भेजी हैं। उन्होंने 3 राज्यों के प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। 

ALSO READ: कोरोना वायरस : दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं सोनाक्षी सिन्हा, नीलाम करेंगी अपनी पेंटिंग्स
 
उत्तर प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर राज्य की सभी सीमाओं को सील कर रखा है। ऐसे में सोनू ने अपनी एक दोस्त की मदद से सरकार से अनुमति ली है जिसके बाद मुंबई के वडाला से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए सोनू ने करीब एक दर्जन बसें रवाना कराई। 
 
सोशल मीडिया पर सोनू सूद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू मजदूरों को बस में बैठाकर उन्हें ‘बाय’ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बताया गया कि कर्नाटक के प्रवासी मजदूरों के लिए बस का इंतजाम करने के बाद एक्टर सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए एक बार फिर से व्यवस्था की है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने कहा था, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं प्रवासी मजदूरों की मदद करूं जो हमारे देश के दिल की धड़कन हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे मजदूर अपने परिवार और बच्चों को लेकर पैदल ही घर के लिए निकल रहे हैं। हम एसी में बैठकर सिर्फ ट्वीट नहीं कर सकते। हमें उनकी मदद करनी होगी। मैं सुबह से लेकर शाम तक इनकी मदद के लिए काम कर रहा हूं। मुझे उनकी मदद करके जो संतुष्टि मिलती है उसे मैं शब्दों से बयां नहीं कर सकता।
 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख