Daily Horoscope
✕

सोनम कपूर के हाथ से निकला बाहुबली प्रभाष के साथ फिल्म करने का मौका

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (13:32 IST)
बाहुबली बन कर धूम मचाने वाले प्रभाष अब अपनी अगली फिल्म 'साहो' में व्यस्त हैं। इस फिल्म की हीरोइन को लेकर कई नामों पर विचार किया गया और खबर है कि अनुष्का शेट्टी को ही चुन लिया गया है। अनुष्का और प्रभाष साथ में कुछ फिल्में कर चुके हैं। न केवल उनकी जोड़ी पसंद की जाती है बल्कि उनकी साथ की गई फिल्में सफल भी रही हैं। 
 
अनुष्का इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी। सोनम कपूर को निर्माता-निर्देशक लेना चाहते थे। अब भला प्रभाष की हीरोइन कौन नहीं बनना चाहेगा? सोनम को कहानी का आइडिया बताया गया। इसके बाद सोनम बाउंड स्क्रिप्ट का इंतजार करती रही लेकिन उनसे मिलने कोई नहीं आया। न सोनम ने निर्माता-निर्देशक से संपर्क किया। 
 
सोनम के बाद श्रद्धा कपूर, दिशा पटानी और यहां तक कि पूजा हेगड़े से के सामने भी 'साहो' करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन विभिन्न कारणों से कोई भी हीरोइन इस फिल्म के लिए हां नहीं कह पाईं। अंतत: अनुष्का शेट्टी को ही लिया गया। 
 
बेचारी सोनम सोच रही हैं कि आखिर कैसे और क्यों उनके हाथ से यह बड़ा मौका निकल गया। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख