Hanuman Chalisa
✕

पुलिस ऑफिसर बन सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई 'दहाड़', डेब्यू वेब सीरीज का धमाकेदार टीजर रिलीज

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (12:09 IST)
  • दहाड़ से डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा
 
Dahaad teaser Out : प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा, अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'दहाड़' का बेहद दिलचस्प टीजर रिलीज कर दिया है। रीमा कागती और ज़ोया अख्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती हैं।
 
इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 'दहाड़' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। टीजर में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा करने वाले मामले की गहराई से पड़ताल की गई है, लेकिन हत्या के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। फिर एक महिला – सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, इस अपराध का सामना करने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट के को प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और ज़ोया ने बड़े धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की, और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया। 
 
डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर रीमा कागती ने कहा, दहाड़ का अनुभव वाकई बेहद आनंददायक रहा है। हम सभी के लिए यह सीरीज़ बेहद खास है, जिसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम ने बड़ी कुशलता से जीवंत किया है। बर्लिनेल 2023 में इस सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमारा हौसला काफी बढ़ गया है और अब हम इसे दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
दहाड़ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जाँच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। 
 
पहली नजर में तो इन मौतों का मामला आत्महत्या की तरह दिखाई देता है, लेकिन मामले की एक-एक परत सामने आने के बाद अंजलि को शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद अपराध को अंजाम देने में माहिर एक मुजरिम और एक अंडरडॉग कॉप के बीच बिल्ली और चूहे का दिलचस्प खेल शुरू हो जाता है, और वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख