Hanuman Chalisa
✕

सोहम शाह बोले- महारानी के साथ, मैंने वास्तव में कुछ अलग करने की कोशिश की है

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (14:49 IST)
सोहम शाह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर शानदार अभिनय किया है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और किरदार में ढलने की कला प्रशंसनीय है। शिप ऑफ थीसस, तुम्बाड और अब महारानी श्रृंखला में उनका काम सराहनीय है। उनकी एक भूमिका दूसरे से मेल नहीं खाती है, जो उनके कैलिबर के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।

 
आगामी रिलीज के साथ, अभिनेता एक बिहारी राजनेता के अपने केरैक्टर के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक है। सोहम ने कहा, मैं महारानी की रिलीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह वास्तव में एक बहुप्रतीक्षित रिलीज है। भीमा भारती की भूमिका निभाने से मेरा एक पक्ष सामने आया, जिससे मैं वाकिफ़ नहीं था और यह केवल सुभाष सर के मार्गदर्शन में संभव था।  महारानी के साथ, मैंने कुछ अलग करने की कोशिश करना जारी रखा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।
 
इस भूमिका के लिए, उन्होंने न केवल सही बोली और बोलने का तरीका पाने की तैयारी की है, बल्कि केरैक्टर की तरह दिखने के लिए शारीरिक रूप से रूपांतरित भी किया है। कुछ किलो वजन बढ़ाया और मूंछें भी बढ़ाईं है, कुलमिलाकर इस केरैक्टर के लिए काफी मेहनत की गई है। उनके प्रशंसकों और दर्शकों ने एक अभिनेता के रूप में उनके विकास को पसंद किया है और शुरू से ही वह प्रभावशाली रहे हैं।
 
हालांकि यह परफॉर्मेंस दर्शकों को फिर से आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है और अभिनेता पर एक बार फिर प्रशंसा की बौछार होने वाली है। महारानी का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस वेब सीरीज में सोहम एक पॉलिटिशियन की भूमिका में हैं। वहीं सोहम के अपोजिट हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं। 
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख