Hanuman Chalisa
✕

कार तेज स्पीड से भाग रही थी और कंगना का ड्राइवर सो गया

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (17:45 IST)
कंगना रनौट कुछ समय से काफी चर्चा में है। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर से आई इस अभिनेत्री ने 'नेपोटिस्म' को लेकर फिल्म इंडस्ट्री वालों की बुराई मोल ली। इसके बाद उनकी आने वाली फिल्म 'सिमरन' के लिए भी कंगना काफी विवादों से गुज़री। 
 
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने साथ हुआ एक अनुभव शेयर किया जो सिर्फ डरावना नहीं था, बल्कि यह भी घातक साबित हो सकता था। सिमरन की शूटिंग के दौरान युएसए के हाईवे पर वे कार में हाई स्पीड पर थी। अचानक उन्हें पता चला कि कार का ड्राइवर सो गया है। 

ALSO READ: टॉयलेट एक प्रेम कथा : फिल्म समीक्षा
सिमरन के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मेरे साथ कुछ अजीब हुआ, जो फनी नहीं था। मैं एक कार में थी जो एक अमेरिकी हाइवे पर एक असाधारण गति से बढ़ रही थी और मुझे पता चला कि मेरा ड्राइवर सो गया है। यह एक ऐसा क्षण था जहां मैंने अपने माता-पिता को फोन लगाकर उन्हें मेरे आखिरी अलविदा कहने का सोचा था। फिर कार एक फुटपाथ पर टकराकर रूकी और हमें अस्पताल ले जाया गया। 

 
उसके बाद उन्होंने मज़ाक में कि अगर मैं इस वाकये स्क्रिप्ट में डालती तो मैंने लिखा होता कि कार चालक के जागने के बाद उसने पूछा कि हम कहां हैं?
 
कंगना ने आखिर में बताया कि इस घटना को भुला पाना आसान नहीं था। ठीक होने में मुझे बहुत समय लगा। जब मैं यह घटना दूसरों को बताई तो उन्होंने विश्वास ही नहीं किया। लेकिन हंसल मेहता और यूनिट के सदस्य इसके गवाह हैं। 
 
सिमरन का निर्देशन हंसल मेहता द्वारा किया गया है और यह 15 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख