Hanuman Chalisa
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने इस वजह से 'एक विलेन' का सीक्वल करने से किया इनकार

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (18:41 IST)
डायरेक्टर मोहित सूरी इन दिनों 2014 की हिट फिल्म 'एक विलेन' के रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के करियर की कुछ हिट फिल्मों में से एक है और इस फिल्म से निश्चित रूप से उनके करियर को बहुत अधिक बढ़ावा मिला। इसलिए इस खबर ने सबको चौंका दिया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मोहित सूरी का 'एक विलेन 2' का ऑफर ठुकरा दिया है।
 
एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि सिद्धार्थ इस बात को बखूबी समझ चुके हैं फिल्म में फिर से विलेन का रोल ही दर्शकों की सारी प्रशंसा ले जाएगा। गौरतलब है कि एक विलेन में रितेश देशमुख की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
 

सिद्धार्थ इस बार विलेन का रोल निभाना चाहते थे, लेकिन मोहित सूरी ने इस रोल में उन्हें लेने से साफ इनकार कर दिया।

सिद्धार्थ के मना करने के बाद मोहित ने आदित्य रॉय कपूर को यह फिल्म ऑफर की, जिसके लिए उन्होंने तुरंत हांमी भर दी। इससे पहले मोहित और आदित्य फिल्म 'मलंग' में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं, मोहित सूरी ने इस बार जॉन अब्राहम को विलेन के तौर पर साइन किया है।

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख