Daily Horoscope
✕

आलिया भट्ट से ब्रेकअप के बाद पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कही दिल की बात

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (15:22 IST)
एक समय बॉलीवुड के क्यूट कपल में शुमार आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने फिल्म कपूर एंड सन्स में भी साथ काम किया था। हालांकि एक साल डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों को पब्लिक ईवेंट में एक-दूसरे को नजरअंदारज करते भी देखा गया।


आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के रिलेशन को लेकर अक्सर खबरें आती रहती है। हाल ही में सिद्धार्थ ने पहली बार आलिया से ब्रेकअप को लेकर बयान दिया है। सिद्धार्थ, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस व कियारा आडवाणी के साथ अफेयर की खबरों पर भी रिऐक्शन दिया। 
 
सिद्धार्थ ने अपने और आलिया के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि, दोनों के बीच कुछ वजहें आईं जिससे वो अलग हुए थे। सिद्धार्थ ने बताया कि, सभी को हमारे रिश्ते के बारे में मालुम था। मुझे नहीं लगता कि ये कड़वा था। इसे खत्म हुए अब समय हो गया है। मैं उन्हें डेट करने से भी कई साल पहले से जानता था। मैंने स्टूडेंट ऑफ द इयर के समय अपना पहला शॉट भी आलिया के साथ ही दिया था तो हमारी दोस्ती तो काफी पहले से ही रही है।
 
उन्होंने कहा कि जब रिश्ता टूटता है तो आपको अच्छी और खूबसूरत यादों को ही याद रखना चाहिए। मेरा और उनका (आलिया) का ब्रेकअप हुआ तो उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे। जब आप उससे खुद को बाहर निकाल लेते हैं तो आपको सिर्फ अच्छी और खुशी वाली यादें याद रहती है। हम दोनों के बीच भी कुछ कारण आए थे। 
 
कियारा अडवाणी को बताया प्यारी लड़की 
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ये भी साफ किया कि उनके और जैकलीन फर्नाडिज के बीच भी कुछ नहीं है। उन्होंने माना कि जैकलीन के साथ उनका स्पेशल रिश्ता है, लेकिन डेटिंग की बातें झूठी हैं। वहीं कियारा से डेटिंग की खबरों को लेकर सिद्धार्थ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह खबरें सच हो जाएं। उन्होंने कियारा की तारीफ करते हुए उन्हें प्यारी लड़की बताया।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख