sundarkand
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​अपने नए घर में बिता रहे हैं 'मी टाइम'

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (16:27 IST)
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में जल्द ही अपनी जगह बना ली है। वे हर ज़ोनर की फिल्म करने की कोशिश करते हैं और मेकर्स की पसंद में शामिल हैं। ​कम उम्र में उनकी सक्सेस ​का पता इस बात से चलता है कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने लिए एक नया घर खरीदा है। सिद्धार्थ घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं। 
 
यह फैंस के लिए खुशखबरी है। सिद्धार्थ मुंबई में अकेले रहते हैं और उन्होंने अपने लिए एक नया घर खरीदा था जिसमें वे हाल ही में शिफ्ट भी हो गए हैं। हालांकि उन्हें अपने घर रहने का समय नहीं मिलता लेकिन वे अपना नया घर बहुत एंजॉय कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनका यह बैचलर पैड बॉलीवुड की स्पेशल इंटिरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने डिज़ाइन किया है। 
 
जी हां, बॉलीवुड में कई सेलीब्रिटीज़ का घर डिज़ाइन कर चुकी गौरी खान ने सिद्धार्थ का भी घर डिज़ाइन किया और इसे बेहतरीन लुक दिया है। सिद्धार्थ वैसे अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए वे अपने घर सिर्फ आराम करने जाते हैं। लेकिन लगता है इसी बीच उन्होंने अपने लिए 'मी टाइम' भी निकाल ही लिया है। उन्होंने अपने घर में समय बिताया और इस शानदार डिज़ाइनिंग के लिए गौरी को धन्यवाद भी कहा। 

 
सिद्धार्थ का कहना है कि मैं जबरिया जोड़ी के लिए लगातार शूटिंग कर रहा था इसलिए मैं अपने नए बैचलर पैड में समय नहीं बिता पा रहा था। अब मैं मुंबई लौट आया हूं, तो मैं अपने नए घर में कुछ समय बिता सकता हूं। इसके लिए गौरी को धन्यवाद। मैं अपने बिज़ी शेड्युल के बाद कुछ समय अपने घर पर शांत रहकर आराम कर सकता हूं। यह एक आरामदायक घर है, जिस तरह से मुझे यह पसंद है। मुझे यहां समय बिताने में बहुत मज़ा आ रहा है। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख