ganesh chaturthi
✕

लगातार चौथी फ्लॉप... निर्माताओं का विश्वास हिला

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (17:45 IST)
सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज 'अय्यारी' ने बॉक्स ऑफिस पर ‍इतनी बुरी मार खाई है कि सिद्धार्थ को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे निर्माताओं का विश्वास हिल गया है। 
 
अय्यारी ने पहले वीकेंड में महज 11.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 3.36 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.04 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.30 करोड़ रुपये। इससे ज्यादा तो सिद्धार्थ की ही 'ए जेंटलमैन' (13.13 करोड़ रुपये) और इत्तेफाक (16.05 करोड़ रुपये) ने किया था। 


 
माना कि 'अय्यारी' एक खराब फिल्म थी और इसे फ्लॉप होने से कोई भी नहीं बचा सकता था, लेकिन सिद्धार्थ इस फिल्म के स्टार हैं इसलिए एक अच्छी फिल्म की ओपनिंग दिलाना तो उनका ही काम था। सिद्धार्थ अपने नाम के बूते पहले वीकेंड तो छोड़िए पहले शो में भी दर्शक नहीं जुटा पाए। यह उनके स्टारडम पर करारी चोट है। 
 
सिद्धार्थ की यह लगातार चौथी फ्लॉप फिल्म है। बार बार देखो, ए जैंटलमैन, इत्तेफाक और अब अय्यारी। सभी बुरी तरह पिटी। वो तो 'इत्तेफाक' ने अन्य राइट्स के बूते पर कीमत वसूल ली, लेकिन थिएटर्स का बिजनेस देखा जाए तो बहुत कम है। थिएटर्स के बिजनेस के जरिये ही तो स्टारडम हासिल होता है। 
 
सिद्धार्थ के साथ अपना करियर शुरू करने वाले वरुण धवन आज सिद्धार्थ से मीलों आगे खड़े नजर आते हैं, लेकिन सिद्धार्थ लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। यदि करण जौहर का सपोर्ट नहीं मिलता तो वे मुश्किल में फंस जाते। करण भी आखिर कब तक बचाएंगे? 
 
फिलहाल सिद्धार्थ को अपने पैर जमाए रखने के लिए एक हिट की सख्त जरूरत है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख