Daily Horoscope
✕

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर क्वारंटीन

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (11:30 IST)
कोरोना कहर एक बार फिर से बढ़ता ही जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और तारा सुतारिया के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
सिद्धांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया। वो इन दिनों ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ के साथ 'फोन भूत' की शूटिंग कर रहे थे। 

 
सिद्धांत ने लिखा, 'हाल जानने के लिए आप सभी का थैंक्‍यू। मेरा कोविड-19 टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और घर पर क्‍वारंटीन हूं। मैं सारी सावधानी बरत रहा हूं और डॉक्‍टरों के बताए सभी प्रोटोकॉल्‍स को फॉलो कर रहा हूं।'

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
सिद्धांत चतुर्वेदी से पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को कोरोना हुआ था। इस हफ्ते कई सेलिब्रिटीज के इस वायरस के चपेट में आने की खबर आई। 
 
बता दें कि इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म फोन भूत के शूट में बिजी हैं। फिल्म में सिद्धांत के साथ कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण अहम रोल में हैं। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख