biodatamaker
✕

रशियन बॉयफ्रेंड, श्रिया की शादी और मां का रिएक्शन

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:09 IST)
श्रिया सरन को हिंदी फिल्म देखने वाले 'दृश्यम' फिल्म के कारण जानते हैं। इस फिल्म में श्रिया ने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई थी। दक्षिण भारतीय फिल्मों में श्रिया एक बड़ा नाम हैं। 
 
श्रिया के बारे में खबर है कि वे जल्दी ही शादी करने वाली हैं। उनका रशियन बॉयफ्रेंड से रोमांस चल रहा है। कुछ दिन पहले श्रिया रशिया भी गई थीं जहां अपने बॉयफ्रेंड के परिवार से मुलाकात की। 


 
शादी की बात पक्की करने के बाद वे भारत आईं और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने राजस्थान को चुना। इसी वर्ष में वे शादी करने की सोच रही हैं। 
 
ये बातें जब श्रिया की मां के कानों तक पहुंची तो उन्होंने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। मां का कहना है कि श्रिया अपने दोस्त की शादी में व्यस्त हैं। शादी के लिए उसने गहनों और कपड़ों का ऑर्डर दिया है। शादी भी राजस्थान में होने वाली है। इसी के आधार पर यह अफवाह फैल गईं। 


 
श्रिया ने तुझे मेरी कसम (2003), थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम (2004), आवारापन (2007), मिशन इस्तांबुल (2008), एक: द पॉवर ऑफ वन (2009), गली गली में चोर है (2012), दृश्यम (2015) जैसी हिंदी फिल्में कीं, लेकिन खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का गदर, 'सुल्तान' और 'सलार' को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

अमिताभ बच्चन ने क्यों बंद किया ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखना? सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

'फौजी' बनकर अंग्रेजों से भिड़ेंगे प्रभास, दमदार टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख