Daily Horoscope
✕

विक्की कौशल की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (16:34 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर के साथ वह इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

 
अब खबर आई है कि विक्की कौशल अभिनीत 'अश्वत्थामा' की शूटिंग इस साल जून में शुरू होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू हो सकती है। एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, फिल्म की शूटिंग जून 2021 से लेकर दिसंबर 2021 के बीच होनी है।
 
इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में करने की योजना बनायी थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण अब इसकी शूटिंग हंगरी और आइसलैंड में हो सकती है। फिल्म के प्री शूट को पूरा करने के लिए टीम अप्रैल में रवाना हो सकती है।
 
इस फिल्म में विक्की सुपर हीरो के रूप में दिखेंगे, जिसके लिए वह अपनी बॉडी में भी बदलाव ला रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह तीरंदाजी, तलवारबाजी, भाला-युद्ध और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेंगे। 'अश्वत्थामा' के अलावा फिल्म में महाभारत के कुछ और किरदारों को भी शामिल किया जाएगा, जिसके लिए अभी कास्टिंग चल रही है। 
 
इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करेंगे। निर्देशन आदित्य धर ने हाल ही में इस फिल्म का लुक भी जारी किया था। 'अश्वत्थामा' में विक्की कौशल के किरदार के बारे में बात करते हुए निर्देशक आदित्य धर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अश्वत्थामा की भूमिका के लिए विक्की को अपना वजन 100 किलो से ज्यादा करना होगा।
विक्की के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। वह मानुषी छिल्लर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम सामने नहीं आया है। 'अश्वत्थामा' के अलावा विक्की, सरदार उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इसके बाद वह मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम' में दिखेंगे। वहीं खबर है ‍कि विक्की करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी अभिनय करते हुए दिख सकते हैं।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख