Daily Horoscope
✕

शिवाय का बनेगा सीक्वल!

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (18:21 IST)
शिवाय फिल्म अजय देवगन के दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म पर उन्होंने दो वर्ष खर्च किए। निर्देशन और अभिनय की दोहरी जवाबदारी संभाली। हालांकि बॉक्स ऑफिस परिणाम अपेक्षा से कम रहा, परंतु अजय के प्रशंसकों को यह फिल्म पसंद आई। 


 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'शिवाय' जब बन रही थी तब अजय ने इसके सीक्वल के बारे में सोचा था। एक सूत्र ने हमें बताया 'अजय सर, शिवाय को फ्रेंचाइज़ी में बदलना चाहते हैं। वे शिवाय को ऐसे किरदार में बदलना चाहते हैं जो असंभव कारनामों को कर दिखाए। 'शिवाय 2' को लेकर भी उनके दिमाग में कुछ है।' 
 
क्या 'शिवाय' को सफलता न मिलने का असर सीक्वल पर पड़ेगा? पूछने पर सूत्र ने बताया 'संभव है कि अजय देवगन जल्दबाजी ना करें। अभी वे दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। अच्छी कहानी मिलते ही वे इस बारे में सोचेंगे। शिवाय का सीक्वल जरूर बनेगा, लेकिन इसमें समय लगेगा।' 

Show comments

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख