सम्बंधित जानकारी
- 5जी मामला : सिंगल बेंच के फैसले को जूही चावला ने दी हाईकोर्ट में चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई
- धनुष ने की अपनी अगली साउथ फिल्म 'सर' की घोषणा
- रोहमन शॉल ने छोड़ा सुष्मिता सेन का घर, क्या अलग हो गया यह कपल?
- क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा सना शेख संग तीसरी शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई
- लॉकडाउन के दौरान करण जौहर के बाथरूम में यह करती थीं सारा अली खान, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा
आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद शाहरुख खान ने फिर शुरू की 'पठान' की शूटिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। शाहरुख बीते दिनों अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उनके बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद उन्होंने कैमरों से दूरी बना ली थी।
हालांकि अब लगभग दो महीने बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर सेट पर वापसी कर ली है। शाहरुख ने मुंबई में पठान फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाहरुख मुंबई में अगले 15-20 दिनों तक शूटिंग करेंगे।
फिल्म पठान की शूटिंग पहले स्पेन में की जाने वाली थी, लेकिन आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब जॉन और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।
