suvichar

शाहरुख खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- अभी मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं

Updated: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (13:03 IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों तक फैली है। हाल ही में शाहरुख खान बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मे शिरकत करने के लिए चीन पहुंचे थे। जहां शाहरुख के चीनी फैंस ने उनका जोर शोर के साथ स्‍वागत किया था।


इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स को लेकर भी चुप्‍पी तोड़ी है। फिल्म जीरो के बाद अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट को लेकर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, मैंने अभी तक कुछ तय नहीं किया है कि मैं आगे क्या करूंगा। फिलहाल मुझे लगा रहा है कि मैं कुछ महीनों की छुट्टी लूंगा और कोशिश करूंगा। इसके बाद तय करूंगा की मुझे करना क्‍या है। 
 
शाहरुख ने कहा कि अभी मेरे पास करने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है जो आश्चर्यजनक, शानदार और रोमांचक हो। यदि ऐसा कुछ आता है तो मैं उसके लिए जरूर काम करूंगा।
 
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में शाहरुख खान ने एक बौने शख्स के किरदार निभाया था। इस फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा अहम भूमिका में नजर आईं थीं। शाहरुख खान यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके बाद शाहरुख किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं।

Show comments

62 साल के गोविंदा का नई को-स्टार कोमल रानी संग जुड़ा नाम, सुनीता आहुजा बोलीं- विनाश काले विपरीत बुद्धि

'रामायणम्' के ट्रेलर से खुश नहीं हुए 'युधिष्ठिर' गजेंद्र चौहान, कैकेयी के लुक पर उठाए सवाल

रकुल प्रीत सिंह ने रेड बॉडीकॉन गाउन में ढाया कहर, ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए दीवाने

जूनियर एनटीआर के कंधे की हुई सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने दी 6-8 हफ्ते आराम की सलाह, 'ड्रैगन' की शूटिंग पर लगा ब्रेक

'स्काई फोर्स' के बाद वीर पहाड़िया का नया अंदाज, 'प्रेम कीटाणु' में दिखेगा रोमांटिक अवतार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख