Daily Horoscope
✕

क्या ईद पर टकराएंगी शाहरुख-सलमान की फिल्में?

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2015 (15:08 IST)
त्योहारों पर सुपरस्टार्स ने कब्जा जमा लिया है। वे छुट्टियों का पूरा लाभ लेना चाहते हैं। यही वजह है कि 2016 तक के सारे त्योहारों पर कौन सी फिल्म रिलीज होगी तय हो चुका है। ईद 2016 पर सलमान खान और शाहरुख खान की नजर है और उनके निर्माताओं ने ईद 2016 पर फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग बना ली है। यदि ऐसा होता है तो सलमान की 'सुल्तान' और शाहरुख की 'रईस' एक ही दिन रिलीज होगी और इनमें जबरदस्त टक्कर होगी। 
खास बात तो ये है कि न सुल्तान की शूटिंग शुरू हुई है और न ही रईस की। इसके बावजूद रिलीज डेट को लेकर मारामारी चल रही है। सुल्तान का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। यशराज के आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान कितने अच्छे दोस्त हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। इसलिए टकराव की संभावना बहुत कम है। 
 
सूत्रों का कहना है 'रईस' ने ईद पर आने की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। दूसरी ओर सलमान का ईद पर एकाधिकार रहा है और उनकी दबंग, ‍वांटेड, किक, बॉडीगार्ड जैसी सुपरहिट फिल्में ईद पर ही रिलीज होती आई हैं। पर यह माना जा रहा है कि सुल्तान की रिलीज आगे बढ़ेगी और ईद पर शाहरुख की 'रईस' रिलीज होगी। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'