Bhai Dooj
✕

एक्टिंग छोड़ने के बाद यह करेंगे शाहरूख खान

Updated: शनिवार, 4 जून 2016 (13:18 IST)
हाल फिलहाल किंग खान का एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का कोई प्लान नहीं है लेकिन रिटायर होने के बाद वे क्या करना चाहेंगे यह उन्होंने निश्चित कर लिया है। 

शाहरूख खान का सपना है कि वे एक एक्टिंग स्कूल खोलें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे एक्टर नहीं होते तो क्या होते। 
 
शाहरूख बोले कि वे एक्टिंग सिखाना चाहेंगे। यह असल में उनके दिमाग में चलता रहता है। वे कुछ विदेशी एक्टिंग स्कूल जैसे ली स्ट्रेस्बर्ग को भारत लाना चाहेंगे। 
 
शाहरूख के अनुसार अगर वे एक्टिंग सिखाएं तो कोई नहीं सिखेगा। लोग सिर्फ चाहेंगे कि उनके साथ डांस करने को मिल जाए। उनसे सीखने का उनका मन नहीं होगा। 
 
अगर वे एक्टर नहीं होते तो क्या होते के सवाल पर किंग खान बोले कि वे आर्मी में जाना चाहते थे। अगर वे अभिनेता न बनते तो वे आर्मी में चले जाते। शाहरूख को प्रसिद्धि दिलाने वाला उनका पहला रोल धारावाहिक फौजी में था जिसमें वे आर्मी के सैनिक ही थे। 
 
अपने थियेटर दिनों को याद करते हुए शाहरूख बोले कि दिल्ली के एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) का वे हिस्सा कभी नहीं थे परंतु वे वहां बहुत से अभिनेताओं के साथ काम करते थे। शाहरूख एनएसडी से इसलिए जुड़े थे क्योंकि उनके पिता एनएसडी में कैंटिन चलाते थे। 
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख