शाहरुख खान ने की 'राका' की तारीफ, निर्देशक एटली बोले- आपको और गर्व महसूस कराऊंगा
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को दिए गए बर्थडे विश और निर्देशक एटली के साथ उनकी फिल्म 'राका' को लेकर उनका उत्साह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि शाहरुख के गर्मजोशी से भरे इस शुभकामना पर निर्देशक एटली ने भी बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने राका के पोस्टर को 'intriguing and amazing' बताते हुए अपने अंदाज में 'मास मास मास!!' (Mass masss massss!!) लिखा, तो एटली ने भी जवाब देते हुए लिखा, 'बेहद प्यार सर। आपको और गर्वित महसूस कराऊंगा। (Love you sir Will make u more proud sir.)'
फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई यह बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह बातचीत दर्शाती है कि यह सिर्फ काम का रिश्ता नहीं, बल्कि उनमें एक मजबूत जुड़ाव भी है।
गौरतलब है कि इनकी पिछली फिल्म जवान ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और शाहरुख खान को एक नए अंदाज़ में दिखाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
अब एटली, अल्लू अर्जुन के साथ राका पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका यह जवाब एक तरह से वादा लगता है कि वे फिर से कुछ बड़ा और खास लेकर आने वाले हैं। वैसे शाहरुख खान के सपोर्ट और एटली की सोच के साथ राका को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।