1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp 2 pamala serena reveals cricket betting confession match fixing secret during student life

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

Pamala Serena
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का रोमांच अपने चरम पर है। शो में हर हफ्ते एलिमिनेशन से बचने के लिए कोई न कोई सेलिब्रिटी अपना पर्सनल सीक्रेट रिवील कर रहा है। हालिया एपिसोड में शो की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट्स में से एक पामेला सेरेना ने 'मैच फिक्सिंग' का कड़वा सच कबूल किया है। 
 
एलिमिनेशन से खुद को बचाने के लिए पामेला ने जैसे ही सीक्रेट बजर दबाया, स्क्रीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'मैच फिक्सिंग' चमका। इसके बाद उन्होंने अपने स्टूडेंट लाइफ की एक ऐसी कहानी सुनाई, जिससे हर कोई सन्न रह गया। पामेला ने बताया कि जब वो स्टूडेंट थींतो क्रिकेट पर सट्टा लगाती थीं। 
पामेला ने अपने सीक्रेट का खुलासा करने से पहले ही यह साफ कर दिया कि वह अपने अतीत के इस कदम पर बिल्कुल भी गर्व महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरा एक ऐसा राज है जिस पर मुझे गर्व नहीं है। जब मैं एक स्टूडेंट थी, तब मैं क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थी।"  
 
पामेला ने कहा, स्टूडेंट लाइफ में मेरा एक दोस्त था, जो कई बड़े क्रिकेटरों का बहुत करीबी था। उस दोस्त को सीधे टीमों के अंदर से टिप्स मिलती थीं—जैसे कौन-सी टीम जीतेगी, कौन सा खिलाड़ी कितना स्कोर बनाएगा। जानकारी बिल्कुल पक्की और फर्स्ट-हैंड होती थी। 
 
पामेला ने बताया कि उस समय वह यूके (लंदन) में पढ़ाई कर रही थीं, जहाँ सट्टेबाजी कानूनी रूप से मान्य है। अंदर की पक्की जानकारी होने के कारण उन्होंने इसे भुनाने का फैसला किया। उन्होंने स्वीकार किया, लंदन में बुकीज के जरिए सट्टा लगाना आसान था। मैंने अपने दोस्त की टिप्स पर सट्टा लगाना शुरू किया और बहुत पैसे कमाए। 
पामेला ने कहा, जब पहली बार ऐसा किया तो काफी फायदा हुआ, जिससे मेरा लालच बढ़ गया और मैं बार-बार टिप्स का इंतज़ार करने लगी। पामेला के मुताबिक, आसानी से मिलने वाले पैसे के रोमांच ने उन्हें इस दलदल में धकेला। हालांकि, यह सिलसिला कुछ ही महीनों तक चला और फिर यह पूरा नेटवर्क बंद हो गया या वे लोग पकड़े गए। 
 
पामेला को अब है पछतावा 
पामेला ने अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया कि भले ही उस समय यूके के कानून के हिसाब से उन्होंने कुछ गैर-कानूनी नहीं किया था, लेकिन नैतिकता के आधार पर वह गलत थीं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट उम्र में मिले उस आसान पैसे ने उन्हें भटका दिया था, लेकिन अब उन्हें एहसास है कि पैसे कमाने का वह जरिया पूरी तरह से गलत था।  
 
आखिर कौन हैं पामेला सेरेना?  
अगर आप पामेला सेरेना से वाकिफ नहीं हैं, तो बता दें कि वह एक ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूके में जन्मी पामेला साल 2012 में दुबई शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने बिजनेस और रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी खास पहचान बनाई।  
 
पामेला 'मिस यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिस यूएई वर्ल्ड 2022' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स के मशहूर रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोहरत मिली। फिलहाल वह 'लॉक अप सीजन 2' में अपने बेबाक अंदाज और रणनीतिक गेमप्ले की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई