1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif spirit movie rumours false prabhas sandeep reddy vanga

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

Spirit Movie
साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के गलियारों में इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर फैंस नजर टिकाए बैठे हैं। हाल ही में फिल्म में दीपिका पादुकोण के बाहर होने और तृप्ति डिमरी की एंट्री की खबरों के बीच एक और नए दावे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। 
 
सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इस मेगा प्रोजेक्ट के साथ मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, अगर आप भी कटरीना को प्रभास के साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, तो यह खबर आपके लिए एक झटका हो सकती है। 
क्या सच में 'स्पिरिट' से वापसी कर रही हैं कटरीना?
इंटरनेट पर बीते दिनों से यह खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि कटरीना कैफ, संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं। लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने इन तमाम दावों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक करार दिया है।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री के एक सूत्र ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, कैटरीना कैफ के फिर से एक्टिंग शुरू करने या 'स्पिरिट' का हिस्सा बनने की खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। यह पूरा मामला सिर्फ बिना किसी पुष्टि और तथ्यों के फैलाई जा रही अफवाहों पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।
 
इस स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि कैटरीना कैफ फिलहाल 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं और उनकी बड़े पर्दे पर वापसी की खबरें महज एक कोरी कल्पना थीं।
 
मदरहुड और फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं एक्ट्रेस
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक बनी हुई है। नवंबर 2025 में कैटरीना और विक्की ने अपने पहले बच्चे—बेटे विहान कौशल का दुनिया में स्वागत किया। कैटरीना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश