sundarkand
✕

शाहरुख खान को मिली बड़ी फिल्म, मिला खोई पोज़ीशन को पाने का मौका

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (18:26 IST)
सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म 'धूम 4' में लिए जाने की बातें की जा रही थी। लेकिन फिल्म में अभिषेक बच्चन के होने की वजह से अब सलमान इस बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अच्छी खबर यह है कि फिल्म में अब किंग खान यानी कि शाहरूख खान नज़र आ सकते हैं। 
 
'धूम 4' ऐसी फिल्म है जिसमें विलेन यानी कि चोर ही मेन लीड होता है। इसमें जॉन अब्राहम, रितिक रोशन, आमिर खान जैसे स्टार्स चोर बन चुके हैं। अब बारी है शाहरुख खान की। शाहरुख भले ही फिलहाल रोमांटिक और साइलेंट फिल्में कर रहे हों लेकिन उन्होंने मार-धाड़ और वॉयलेंट फिल्में भी खूब की हैं। ऐसे में शाहरुख को इस लाजवाब फ्रैंचाईज़ी की चौथी फिल्म 'धूम 4' में देखना काफी रोमांचक होगा। 
 
आदित्य चोपड़ा जल्द ही फिल्म की चौथी कड़ी पर काम शुरू करने वाले हैं। हालांकि वे अभी आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को लेकर काम कर रहे हैं। जल्द ही उम्मीद है कि वे 'धूम 4' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे। शाहरुख खान की इस फिल्म में होना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा। लंबे समय से शाहरुख ने ऐसी फिल्में नहीं की हैं। इस बार 'धूम 4' बाकी सभी भागों से कही बढ़कर होगी। फिल्म में इस बार जबर्दस्त एक्शन होगा, साथ ही शाहरुख खतरनाक स्टंट्स भी करते दिखाई देंगे। 

ALSO READ: मेरे प्राइवेट अकाउंट से पिक्चर्स लीक हो जाते हैं, सुहाना खान का दर्द
 
फिल्म की खासियत हैं अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा। दोनों पुलिस अफसर का किरदार निभाते हैं। भले ही फिल्म में कितने ही चोर बदल दिए जाएं, ये दोनों पुलिस अफसर हमेशा बरकरार रहते हैं। अब अभिषेक, शाहरुख खान से लड़ते नज़र आएंगे। फिलहाल शाहरुख अपनी फिल्म 'ज़ीरो' में लगे हैं। इसके अलावा उनके पास राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्युट' भी है। 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख