dharma sangrah
✕

शाहरुख खान ने देर रात पत्नी को केक खिलाकर सेलिब्रेट किया अपना 53वां जन्मदिन, शेयर की फोटो

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (11:30 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान 2 नवंबर को 53 साल के हो गए। शाहरुख के जन्मदिन का जश्न 1 नवंबर को देर रात से ही शुरू हो गया। उन्होंने अपने जन्मदिन का पहला केक अपने घर मन्नत पर परिवार के साथ काटा।
 
शाहरुख ने गुरुवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी पत्नी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा वाइफ को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने चाहने वाले फैंस के परिवार से मिला। अब अपनी छोटी लिट्ल गर्ल गैंग के साथ बैठ कर मोनो डील खेल रहा हूं। मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। बहुत सारा प्यार।
 
शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर रात 12 बजते ही उनके घर मन्नत पर फैन्स का सैलाब उमड़ पड़ा जिन्होंने शाहरुख खान को अपने अंदाज में विश किया।
 
वहीं, शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर ने भी उनके जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लिखा कि भाई जन्मदिन मुबारक। 25 साल से आपको और गौरी को जानता हूं और मेरे जीवन की यह हमेशा खास रिलेशनशिप रहेगी। मेरे परिवार का हिस्सा बनने और सभी यादों के लिए शुक्रिया। ईश्वर करे 'ज़ीरो' आपकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो।

Show comments

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की मांग

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख