dharma sangrah
✕

मौका मिला तो फिर एक बार यह फिल्म बनाऊंगा: शाहरुख खान

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (17:24 IST)
बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया है और अपनी मल्टीटास्किंग के चलते वे साबित कर चुके हैं कि वे बॉलीवुड के असली बादशाह हैं। शाहरुख एक्टिंग के अलावा अब फिल्में प्रोड्युस भी कर रहे हैं। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यु के दौरान उन्होंने बताया कि हम अगले 2 सालों में लगभग 9 से 10 फिल्मों का प्रोडक्शन करने वाले हैं। मैं सभी फिल्मों में एक्टिंग नहीं करूंगा, हम हमेशा नई चीजों को अपने परिणाम की चिंता किए तैयार करते हैं। 
 
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्पेशल इफेक्ट के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि मैं समझता हूं कि हमारे पास हॉलीवुड की फिल्मों जितना बजट नहीं है। मेरे पास समर्पित टीम है, 'आनंद एल राय' की फिल्म के लिए वीएफएक्स बनाने के लिए मेहनत कर रही है। कुछ साल पहले तक लोग ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते थे। 
 
हमने फैन के साथ भारत में इस तकनीक की शुरुआत करने की कोशिश की। हालांकि फिल्म नहीं चली, लेकिन मेरी टीम के काम को सराहा गया। जब लोग आते हैं और मेरे बारे में बात करते हैं, तो मैं यह सब सोचता हूं कि मेरा करियर खत्म हो रहा है। यह आपको लगता है। लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैं अभी ऐसी स्थिति में हुं जहां मैं उन चीजों का भी निर्णय ले सकता हूं जहां असफलता की गुंजाइश भी है। लेकिन अगर हम ऐसा करते ही नहीं हैं, तो चीजें आगे नहीं बढ़ेगी।
 
शाहरुख ने आगे कहा कि मुझे 'अशोका' का किरदार करना पसंद था। इसीलिए मैंने इस पर फिल्म भी बनाई। यदि मौका दिया जाता है, तो मैं 'अशोका' को फिर से बनाना चाहता हूं, लेकिन इस बार वह ज्यादा बड़ी और शानदार होगी। हो सकता है हिंदी सिनेमा में कभी ना देखे गए कुछ बड़े वीएफएक्स भी उपयोग में लिए जाए। 
 
उस समय हमने 8 करोड़ रुपये के बजट में 'अशोका' बनाई थी। हमें वीएफएक्स के बारे में बहुत कुछ नहीं पता था क्योंकि स्पेशल इफेक्ट उस समय चलन में नहीं था। आज सोचो हम बड़े बजट और बेहतर वीएफएक्स की मदद से कितना कुछ कर सकते हैं। मुझे इस तरह के युद्ध की कहानियां बहुत पसंद है और किसी दिन मैं निश्चित रूप से 'अशोका' को फिर से करना चाहूंगा।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख