dharma sangrah
✕

हॉट सनी लियोन के साथ शाहरुख खान करेंगे डांस

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2016 (13:33 IST)
एक इंटरव्यू के दौरान एक पत्रकार ने सनी लियोन से तीखे सवाल किए जिनका सामना सनी ने बखूबी किया। इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा कि उनके साथ बड़े हीरो काम शायद ही करेंगे और उन्होंने मिसाल के तौर पर आमिर खान का नाम लिया। इसके बाद से बॉलीवुड सनी के समर्थन में आ गया और कई सितारों ने कहा कि सनी के साथ काम करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। असर भी दिखने लगा है और अब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी लियोन एक फिल्म में डांस करते नजर आएंगे। 
किसने सुझाया सनी का नाम... अगले पेज 
 

सनी और शाहरुख 'कुरबानी' की फिल्म 'लैला ओ लैला' पर डांस करेंगे। यह गाना फिल्म 'रईस' के लिए फिल्माया जाएगा जिसमें शाहरुख एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। फिल्म 80 के दशक में सेट है और एक गाने की जरूरत पड़ी। 'लैला ओ लैला' को चुना गया क्योंकि यह गाना डार्क, गैंगस्टर थीम और पीरियड पर एकदम फिट है। यह गाना शाहरुख को बताया गया तो उन्होंने सनी लियोन का नाम सुझाया। मुंबई में एक भव्य सेट बनाया गया है और रिहर्सल जम कर चल रही है। 
सनी क्या पहनेंगी इस गाने में... अगले पेज पर

फिल्म रईस के लिए इस गाने की शूटिंग अगले सप्ताह होगी। दो दिन में इस गाने को पूरा कर लिया जाएगा। 1980 में रिलीज हुई कुर्बानी के गाने की तरह क्लब का सेट-अप बनाया गया है। इस गाने में सनी सफेद रंग का गाउन और फीदरी हेडगिअर पहनेंगी। वे शाहरुख को रिझाने की कोशिश करती दिखाई देंगी। 
 
राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित क्राइम-ड्रामा का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर कर रहे हैं। अमित कुमार और कंचन द्वारा गाए गीत के राइट्स खरीद लिए गए हैं। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं। 
 

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'