kundali milan
✕

रितिक जंग के लिए तैयार... 'काबिल' का टीज़र जारी

Updated: गुरुवार, 5 मई 2016 (11:18 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' को अगले वर्ष 26 जनवरी को रिलीज होगी और इसका सीधा मुकाबला रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' से होगा जो पहले से ही इस तारीख को फिल्म रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं। रितिक की इस फिल्म का टीज़र तुरंत जारी हो गया है और एक तरह से रितिक ने शाहरुख खेमे तक खबर पहुंचा दी है कि वे जंग के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटने वाले हैं। 
शाहरुख से रितिक हैं नाराज... अगले पेज पर 


 
 
 
 
 

शाहरुख और रितिक के बीच अच्छी बांडिंग है। अक्सर एक-दूसरे की पार्टी में वे नजर आते हैं। 'डॉन 2' में छोटी-सी भूमिका रितिक ने इन्हीं संबंधों के चलते निभाई थी। 26 जनवरी 2017 को 'काबिल' को रिलीज करने की बात रितिक ने पहले ही कर दी थी। सूत्रों का कहना है कि इस दिन शाहरुख की फिल्म रिलीज होने का भी ऐलान हो गया है और इससे रितिक नाराज हैं। वे नहीं चाहते कि दो बड़ी फिल्म एक ही दिन टकराएं। इससे दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन उन्होंने तय कर लिया है कि नतीजा जो भी हो वे उसी दिन अपनी फिल्म रिलीज करेंगे और शाहरुख की 'रईस' से नहीं डरेंगे।
क्या रईस की रिलीज आगे बढ़ेगी... अगले पेज पर

बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि 'रईस' शायद ही 26 जनवरी 2017 को प्रदर्शित हो पाए। शाहरुख किसी भी तरह की टकराहट नहीं चाहते हैं और वे सुरक्षित तारीख की तलाश में हैं। इस वर्ष के सारे त्योहारों और छुट्टियों पर फिल्मों की रिलीज तय हो चुकी है। ऐसे में शाहरुख की मुश्किल बढ़ती जा रही है। वे रितिक की फिल्म से टकराने के मूड में नहीं हैं।
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख