suvichar
✕

अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने वाले थे शाहरुख खान

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (12:02 IST)
अक्षय कुमार का सितारा इन दिनों बेहद चमक रहा है। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत कर उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दे दिया जो उनकी अभिनय क्षमता पर उंगली उठाते थे। 
 
अक्षय कुमार को लेकर बड़े सितारे फिल्म बनाना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने करण जौहर के साथ मिल कर अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की। एक बड़े सितारे को लेकर दूसरे सितारे द्वारा फिल्म बनाने का चलन बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है। 
 
हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे भी अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। स्क्रिप्ट भी फाइनल हो गई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई और अक्षय को साथ लेकर फिल्म बनाने की उनकी योजना अधूरी रह गई। 
 
संभव है कि किंग खान भविष्य में अक्षय के साथ फिल्म करें। शाहरुख के अनुसार उन्हें और करण को भी एक ही माना जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि 11 अगस्त को अक्षय कुमार और शाहरुख खान की फिल्में आमने-सामने हैं, लेकिन इस तरह के मुकाबले अब बॉलीवुड में आम बात हो गई है।  
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख