manglik dosh calculator
✕

सारा को दिया तैमूर ने एक अनोखा नाम, भाई-बहन की ऐसी है बांडिंग

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:42 IST)
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूूूत  की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर के साथ इन दोनों की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया है। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह सारा की डेब्यु फिल्म है जिसके लिए वे उत्साहित हैं। सारा और सुशांत प्रमोशन में लगे हुए हैं। 
 
ऐसे ही प्रमोशन के दौरान वे पहुंचे एक रेडियो स्टेशन में। सवाल जवाब के दौर में सारा अपने करियर से लेकर परिवार तक की बातें खुलकर कर रही हैं। वहीं इस बार उन्होंने बात की अपने छोटे भाई तैमूर अली खान की। तैमूर और सारा काफी करीब हैं। हालांकि तैमूर अभी काफी छोटे हैं और अपने पैरेंट्स के साथ ही उन्हें ज़रुरत है। लेकिन यह कहने की ज़रुरत नहीं कि वे कपूर और खान परिवार की शान हैं। 
 
क्युट तैमूर और सारा की बांडिंग भी काफी क्युट है। एक सवाल में पूछा गया कि तैमूर की कौन सी बात सबसे क्यूट लगती है?  इस बारे में सारा ने खुलासा किया। सारा ने इसका जवाब देते हुए बताया कि करीना को वे अम्मा कहते हैं, सैफ को वे 'अब्बा' कहते हैं, उनके भाई को वे 'भाई' ही कहते हैं, लेकिन सारा को देखकर उनका प्यार बढ़ जाता है। सारा को तैमूर 'गोल' बुलाते हैं। 
 
कितना प्यारा नाम है। सारा को तैमूर ने यह क्युट नाम दिया है जिसके लिए सारा उनसे और ज़्यादा प्यार करती हैं। सारा और तैमूर की बांडिंग राखी के वक्त भी दिखी थी। हालांकि दोनों ज़्यादातर किसी पार्टी के दौरान ही मिल पाते हैं। सारा ने इस इंटरव्यू में अपनी मां को लेकर भी काफी बातें की। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख