dharma sangrah
✕

वरुण-रितिक की चाह में इस खान ने 7 फिल्मों को ठुकराया

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (18:32 IST)
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से डेब्यु करने वाली हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नज़र आएंगे। अभी उनकी फिल्म रिलीज़ तक नहीं हुई है और सारा स्टारडम दिखाने लगी हैं। 
 
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सारा सेट पर तैयार होने में काफी समय लगाती हैं। इससे फिल्म की शूटिंग पर काफी असर पड़ता है। अब खबर है कि सारा अभी से अपनी फिल्मों के डिसिज़न लेने लगी हैं और इस बीच वे कई फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं। 
 
हालांकि यह अच्छी बात है कि सारा अभी से अपनी फिल्मों के चयन को लेकर चूज़ी हैं। वे कोई भी छोटी फिल्म नहीं करना चाहती और जल्द से जल्द ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस की लीग में शामिल होना चाहती हैं। सारा सिर्फ ए-लिस्टर्स के साथ ही काम करना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने करीब सात स्क्रिप्ट्स को रिजेक्ट कर दिया। 
 
खबर के मुताबिक वे वरुण धवन, रितिक रोशन और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टार्स के साथ ही काम करना चाहती हैं। सारा ने अपने प्रोड्यूसर्स को कह रखा है कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट के साथ-साथ अच्छे स्टार्स भी चाहिए। लगता है वे अलिया भट्ट की राह पर चल रही हैं। सारा अली खान को फिलहाल कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। शायद वे अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में भी नज़र आएं। 
 
फिलहाल वे सिर्फ अपनी पहली फिल्म केदारनाथ पर ही फोकस कर रही हैं।

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख