biodatamaker
✕

संजू का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (11:25 IST)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को पूरे भारत में शानदार सफलता मिली है। वर्किंग डे के दिन रिलीज हुई और सप्ताह में कोई त्योहार भी नहीं है, इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन त्योहार पर या छुट्टी के दिन रिलीज होने वाली फिल्मों से बेहतर है। 
 
फिल्म ने पहले दिन ‍34.75 करोड़ रुपये से बेहतरीन शुरुआत ली। यह किसी भी फिल्म का 2018 में पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। दूसरे दिन कलेक्शन और बेहतर हुए। शनिवार को फिल्म ने 38.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 46.71 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड पर फिल्म 120.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 

ALSO READ: संजू : फिल्म समीक्षा
 
सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस वर्ष की यह बॉलीवुड की सातवीं फिल्म बनी। इसके पहले पद्मावत, रेड, सोनू के टीटू की स्वीटी, बागी 2, राज़ी, रेस 3, सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स द इन्फिनिटी वॉर ने भी सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
 
संजू ने कई कीर्तिमान भी बनाए। इस वर्ष पहले, दूसरे और तीसरे दिन सर्वाधिक कलेक्शन, 2018 में वीकेंड पर सर्वाधिक कलेक्शन, नॉन हॉलिडे का सर्वाधिक कलेक्शन, नॉन-हॉलिडे वीकेंड का सर्वाधिक कलेक्शन करने का कीर्तिमान इस फिल्म ने बनाया। 
 
जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है उसे देख कहा जा सकता है कि यह 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित होने जा रही है। 
 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्सेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में बिजनेस थोड़ा कम है, लेकिन इससे चिंता की कोई बात नहीं है। 
 
संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म को खासा पसंद किया जा रहा है। नापसंद करने वाले भी हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। 
 
Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख