suvichar

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला से बढ़ रही हैं दूरियां, जन्मदिन पर भी नहीं किया विश!

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (16:44 IST)
संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। यह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी बनाए रखना पसंद करते हैं। चाहे बात उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों की हो या फिर यूएस में रह रही बेटी त्रिशाला की, वह किसी को लेकर भी बहुत कम ही पब्लिक में कुछ बोलते हैं। बीच में जहां लगा था कि त्रिशाला और संजय एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, तो वहीं अब रिपोर्ट्स हैं कि दोनों के बीच की दूरियां कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही हैं।


हाल ही में संजय दत्त के जन्मदिन पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैमिली के लोगों ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। वहीं संजय दत्त के बर्थडे पर बेटी त्रिशाला दत्त ने बधाई नहीं दी। एक रिपोर्ट में इस बारे में खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि त्रिशाला ने पापा संजय को इस बार बर्थडे की बधाई दी ही नहीं।
 
रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त के एक करीबी दोस्त ने बताया, 'ऐसा लगता है कि संजय ने त्रिशाला के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं, क्योंकि न तो उन्हें यह पता चलता है कि उनकी बेटी की जिंदगी में क्या चल रहा है। वह उससे किसी भी तरह का इमोशनल कनेक्शन नहीं बना पाते हैं। दोनों के बीच किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कनेक्शन नहीं है।'

इससे पहले संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी त्रिशाला का कहीं जिक्र नहीं था। इस पर संजय दत्त के दोस्त संजय मांजरेकर ने कहा था कि इतने महत्वपूर्ण हिस्से में बेटी का जिक्र न होना गलत है।
 
त्रिशाला अपने जन्म के बाद से ही USA में रह रही हैं। बीते दिनों ही त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन से कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक इमोशनल मैजेस भी लिखा था।

इससे पहले संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी त्रिशाला का कहीं जिक्र नहीं था। इस पर संजय दत्त के दोस्त संजय मांजरेकर ने कहा था कि इतने महत्वपूर्ण हिस्से में बेटी का जिक्र न होना गलत है।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख