dharma sangrah
✕

नशे में चूर संजय दत्त दो दिन बाद जागे!

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (12:42 IST)
राजकुमार हिरानी अपने चहेते अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कुछ बातें नहीं दिखाई जाएंगी, खासतौर पर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के रिश्ते को फिल्म में उपेक्षित किया जाएगा। संजय दत्त का मानना है कि माधुरी अब शादीशुदा हैं और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं, ऐसे में उस किस्से को फिल्म में दोहराना उचित नहीं रहेगा। 
 
फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि किस तरह संजय दत्त नशे के चपेट में आए। ड्रग्स लेने के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी और उनका लंबा इलाज अमेरिका में चला था। संजय के पिता सुनील दत्त बेहद चिंतित थे और संजय की इस गंदी आदत के कारण खासी परेशानी उठाना पड़ी थी। 
 
जग्गा जासूस के रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर न्यू यॉर्क जाएंगे। वहां पर रिहैब सेंटर में शूटिंग होगी और संजय के ड्रग्स वाले हिस्से का फिल्मांकन होगा। 
 
अपने करियर की शुरुआत में ही संजय दत्त नशे की चपेट में आ गए थे। उनके बारे में एक किस्सा काफी चर्चित हुआ था। ड्रग्स के नशे में चूर संजय दत्त घर आकर सो गए। जब नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनके पास खड़ा नौकर रो रहा है। 
संजय दत्त ने कारण पूछा तो उसने कहा कि बाबा आप दो दिन बाद उठे हो। संजय यह जान कर हैरान रह गए। उन्हें तेज भूख लग रही थी और सबसे पहले उन्होंने खाना खाया। 
 
हिरानी की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तय नहीं हुई है। यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख