ganesh chaturthi

क्या होगा संजय दत्त की लिखी किताब 'सलाखें' में

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2016 (17:04 IST)
जेल में संजय दत्त ने लंबा समय गुजारा। पैपर बैग्स जैसे आइटम्स बनाने के साथ-साथ वे रेडियो जॉकी भी रहे। संजय ने कुछ यार-दोस्त भी बना लिए जिनके साथ 'शायरी' के दौर चलते थे। ज़ीशान कुरैशी और समीर हिंगले के साथ मिलकर संजू बाबा ने पांच सौ 'शेर' हिंदी में लिख डाले। इनको संजय अब किताब की शक्ल देने वाले हैं। नाम भी सोच लिया है 'सलाखें' क्योंकि सलाखों के पीछे ही संजय के अंदर छिपा हुआ लेखक बाहर आया है। 
मान्यता पर क्या लिखा था संजय ने... अगले पेज पर 
 

संजय ने पांच सौ में से तकरीबन सौ शेर लिखे हैं। जेल में एक बार मान्यता उनसे मिलने आई थीं। मान्यता को बुखार था। इस पर संजय ने शेर लिखा- 
आंखों में नमी थी, बदन तप रहा था,
फिर भी होंठों पे हंसी थी और बातों में प्यार था 
आपको देख के दु:ख हुआ पर खुशी भी हुई
उसी खुशी के साथ पैगाम भी था कि आप मुझसे मोहब्बत करते हो 
संजय को क्यों नहीं आ रही है नींद... अगले पेज पर 

जेल से बाहर आने के बावजूद भी संजय के दिमाग से वे खौफनाक यादें छूटी नहीं हैं। अभी भी वे रातों को सो नहीं पाते हैं। नींद लगते ही उठ जाते हैं। संजय का कहना है कि वे पैरोल पर घर आते थे तब भी उनका यही हाल था। जेल बहुत बुरी चीज है और उन्हें इससे उबरने में वक्त लगेगा। 
निर्माताओं का लगा तांता... अगले पेज पर 

संजय की उम्र हो चली है। लंबे समय से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है, बावजूद इसके उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। निर्माता संजय के इर्दगिर्द मंडरा रहे हैं। वे संजय को साइन करना चाहते हैं। संजय पहले उन निर्माताओं की फिल्म करना चाहते हैं जिनके साथ उन्होंने वादा किया था। संभव है कि वे 'शेर' की शूटिंग करे जिसकी प्लानिंग बहुत पहले हो चुकी थी। वे अपने घरेलू बैनर तले भी कुछ फिल्म शुरू करने का इरादा रखते हैं। 
Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल