dharma sangrah
✕

सुनील दत्त की भूमिका निभा सकते हैं अक्षय खन्ना!

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (14:00 IST)
संजय दत्त की जिंदगी में सुनील दत्त का अहम योगदान है। जब-जब संजय मुसीबत में फंसे, सुनील दत्त ने मसीहा बन कर उन्हें उभारा, चाहे वो ड्रग्स का मामला हो या अदालत का। संजय दत्त को जब ड्रग्स की लत लग गई थी तब सुनील दत्त ने उनका इलाज करा कर करियर संवारा। जब संजय के खिलाफ मामले दर्ज हुए तो सुनील दत्त ने लंबी लड़ाई लड़ी। 
 
संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बना रहे राजकुमार हिरानी इसीलिए सुनील दत्त के किरदार में ऐसे कलाकार को लेना चाहते हैं जो बेहतरीन अभिनेता हो। अक्षय खन्ना भले ही सफल सितारा नहीं बन पाए हो, लेकिन उन्हें अच्छा अभिनेता माना जाता है। यदि सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो हिरानी इस समय अक्षय को सुनील दत्त का किरदार निभाने के लिए राजी करने में जुटे हुए हैं। 


 
फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं और अक्षय उनके पिता के रोल में दिखाई देंगे। क्या रणबीर के पिता की भूमिका अक्षय निभाने के लिए राजी होंगे, फिलहाल यह अहम सवाल है। वैसे अक्षय चुनौती स्वीकारने से घबराते नहीं हैं और संभव है कि वे मान भी जाएं। रणबीर ने तो संजय दत्त का रोल निभाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
 
हिरानी इस समय कलाकारों का चयन करने में जुटे हुए हैं। संजय दत्त की लाइफ में कई महिलाएं आई हैं और हिरानी को हीरोइनों का चयन भी करना है। कंगना रनौट और सोनम कपूर के नाम की भी चर्चा है। 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख