ramcharitmanas

आधी रात को विनोद खन्ना से मिलने पहुंचे सलमान खान

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (16:36 IST)
अस्वस्थ और कमजोर विनोद खन्ना का फोटो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ सभी उनकी हालत देख दु:खी और चिंतित हो गए। उनके साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों और तकनीशियनों को भी झटका लगा। 
 
बॉलीवुड स्टार सलमान खान से रहा नहीं गया और वे आधी रात को विनोद खन्ना से मिलने अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने विनोद खन्ना के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। 
 
विनोद के साथ सलमान निश्चय, दबंग, वांटेड, दबंग 2 जैसी फिल्म कर चुके हैं। वे विनोद खन्ना को न केवल अपना मेंटर बल्कि भाग्यशाली भी मानते हैं। 
 
जब सलमान बुरे दौर से गुजर रहे थे तब विनोद खन्ना के साथ की गई उनकी फिल्म 'वांटेड' हिट रही और सलमान की वापसी हो गई। दबंग से वे सुपरस्टार बन गए। इन दोनों फिल्मों में सलमान के साथ विनोद खन्ना थे। 
 
विनोद खन्ना को दो अप्रैल 2017 को शरीर में पानी की कमी के चलते मुंबई स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनका फोटो देख सभी चिंतित हो उठे। 
 
कहा जा रहा है कि वे कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन इस बात की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख