Narak Chaturdashi
✕

सलमान की ट्यूबलाइट को लेकर 'ठंडा' माहौल

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (18:35 IST)
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को प्रदर्शित होने में ज्यादा समय बाकी नहीं है, लेकिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों में वैसा उत्साह नजर नहीं आया है जैसा कि 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' के समय नजर आया था। फिल्म का टीज़र खास पसंद नहीं किया गया। टीज़र की तुलना में ट्रेलर जरूर अच्छा लगा, लेकिन यह भी ऐसा नहीं है जो सबको पसंद आए। 
 
फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज किए गए हैं, लेकिन गाने भी अभी तक बहुत लोकप्रिय नहीं हुए हैं। फिल्म में नामी हीरोइन का अभाव भी महसूस किया जा रहा है। फिल्म अच्छी हो सकती है, लेकिन ट्रेलर बहुत 'ठंडा' है। ट्रेलर में थोड़ी कहानी की झलक दिखाई गई है जो 'बजरंगी भाईजान' जैसी ही लगती है। साथ ही सलमान को दिमाग से थोड़ा कमजोर (ऐसा शख्स जिसे बात देर से समझ आती है) दिखाया गया है और यह बात भी दर्शकों को कम पसंद आई है। 
 
'ट्यूबलाइट' में कंटेंट मजबूत है और बॉलीवुड फॉर्मूलों से यह फिल्म दूर है। इस तरह की फिल्मों का माहौल रिलीज के बाद बनता है। वैसे सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन हमेशा दमदार रहा है। इसे देख कहा जा सकता है कि भले ही 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर खास पसंद न आ रहा हो, लेकिन फिल्म जोरदार ओपनिंग जरूर करेगी क्योंकि दर्शकों को सलमान-कबीर पर भरोसा है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख