suvichar
✕

सलमान खान की इसलिए हमेशा तारीफ करती हैं सनी लियोनी

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (16:18 IST)
सनी लियोनी ने कहा है कि अभिनेता सलमान खान उनके साथ हमेशा बेहद विनम्र और दोस्ताना रहे हैं, इसके लिए वह हमेशा उनकी सराहना करती हैं।
 
बॉलीवुड में आने से पहले सनी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आई थीं जिसके होस्ट सलमान खान थे। अब वह राजीव वालिया की रोमांटिक संगीतमय फिल्म 'तेरा इंतजार' में सलमान के भाई अरबाज खान के साथ काम करती दिखाई देंगी।
 
सनी ने 'मैं सलमान खान से कई बार मिली हूं, अरबाज के साथ भी काफी समय गुजारा है। मुझे पता है कि अरबाज कितने अच्छे इंसान हैं और मुझे लगता है कि उनका पूरा परिवार, उनके भाई बहुत अच्छे और ध्यान रखने वाले हैं। सलमान बहुत अच्छे हैं।' 
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'रईस' और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' में मेहमान अदाकारा के तौर पर काम करने के बाद सनी अब अजय देवगन-इमरान हाशमी की फिल्म 'बादशाहो' के एक गीत में दिखाई देंगी। इस गीत में वह इमरान हाशमी के साथ थिरकते हुए नजर आएंगी।
 
सनी ने कहा- 'मुझे वह गाना पसंद है, इसमें इमरान के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। वह नेक दिल वाले इंसान हैं। उस गीत को करने में बहुत मजा आया और उम्मीद है कि लोगों को भी हमें साथ देखकर मजा आएगा। मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि किसी फिल्म में मुझे उनके अपोजिट अभिनय करने का भी मौका मिले।'  सनी लियोनी इस गाने में पारंपरिक लुक में नजर आएंगी।(वार्ता) 

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख