• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sooraj Barjatya, Prem Ratan Dhan Paayo
Written By

सलमान-सूरज की अगली फिल्म की प्लानिंग शुरू!

सलमान खान
चार महीने पहले ही सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस जोड़ी ने 16 वर्ष बाद साथ काम किया था, लेकिन अब इतनी लंबी गैप देने का कोई इरादा नहीं है। 
सूत्रों का कहना है कि सलमान और सूरज ने हाल ही में मुलाकात की है और अगली फिल्म की योजना बनाना शुरू कर दी है। उन्होंने कुछ विषय और आइडियों पर बात की है। सलमान एक बार फिर सूरज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने फिल्म बनाने की योजना शुरू कर दी है। 
 
सूरज बड़जात्या ने ही बॉलीवुड में सलमान को बड़ा ब्रेक 'मैंने प्यार किया' के द्वारा दिया था। बाद में दोनों ने 'हम साथ साथ हैं' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्में की। 
 
दोनों ने चार फिल्में साथ की और सभी हिट रही।