• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sonam Kapoor, Prem Ratan Dhan Payo, The Revenent
Written By

सलमान खान ने इस हीरोइन के साथ देखी फिल्म

सलमान खान
सलमान खान बड़े मूडी हैं। कब किस पर मेहरबान हो जाए और कब किससे नाराज, कहा नहीं जा सकता। अर्जुन कपूर से वे नाराज चल रहे हैं, लेकिन उनकी बहन सोनम कपूर पर मेहरबान हैं। तभी तो सलमान उन्हें अपने साथ फिल्म दिखाने ले गए। 
21 फरवरी को सोनम कपूर बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। दो कारणों से। एक तो उनकी फिल्म 'नीरजा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है और दूसरा ये कि सलमान ने उन्हें कहा कि वे दोनों रात को फिल्म देखने चलेंगे। सलमान के साथ सोनम रात दस बजे 'द रेवेनेंट' फिल्म देखने गईं जो ऑस्कर में नॉमिनेटेड है। 
सोनम को तो सलमान अरसे से जानते हैं, लेकिन 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद से सोनम उनके दोस्तों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म में इस जोड़ी को रिपीट कर सकते हैं।