Hanuman Chalisa
✕

हर सीजन के साथ बढ़ रही 'बिग बॉस' की लोकप्रियता, शो का रेवेन्यू जान हो जाएंगे हैरान

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (14:38 IST)
सभी का मनोरंजन कर रहा बिग बॉस का सीजन 16 अब तक का सबसे सफल नॉनफिक्शन टेलीविजन रियलिटी शो में से एक है। 12 साल से लगातार शो को होस्ट कर रहे सुपरस्टार सलमान खान इसे सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाते है, जो कि आज भी बरकरार है। 

 
शो की खास बात यह है कि यह देश के कुछ सबसे दिलचस्प और जाने-माने चेहरों को एक छत के नीचे लाने के लिए जाना जाता है, हालांकि इसमें कोई दो राय नही है कि यह एक बिग मनी गेम है, जिसे शो ब्रांड, स्पॉन्सरशिप, फिल्म के प्रचार और कई अन्य तरीकों से हासिल करता है। 
 
मीडिया विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले साल बिग बॉस ओटीटी ने 120 करोड़ बटोरे थे। जबकि से विज्ञापन राजस्व में 150 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा, जैसा कि शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, इस सीजन के लिए इसका राजस्व आसानी से लगभग 180 से 200 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
 
लंबे समय तक देश के टीवी सेट पर राज करने के बाद, इस शो ने हर सीज़न के साथ अपने राजस्व में बढ़त देखी है। बिग बॉस के इस सीजन में टीवी और ओटीटी पर दर्शकों की संख्या में 41% और 40% की बढ़त देखी गई है।
 
बिग बॉस के होस्ट के रूप में सलमान खान की उपस्थिति केवल दर्शकों को आकर्षित करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि सुपरस्टार अपने आप में एक विशाल ब्रांड वैल्यू रखते हैं, जो कई ब्रांडों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। बिग बॉस आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां हर चीज मल्टीपल हो जाती है, चाहे वह एंटरटेनमेंट हो या पैसा। हर सीज़न के साथ बिग बॉस को ऊपर उठाते हुए देखा गया है, साथ ही इसमें होने वाले निवेश भी बढ़ रहे हैं।
 
शो की ताकत सलमान खान हैं और यही वजह है कि ब्रांड्स शो पर मोटी रकम लगाने के पीछे नहीं हटता। इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर, 'पावर्ड बाय' स्पॉन्सर्स, 'ड्रिवेन बाय' स्पॉन्सर्स से लेकर ट्रेंडिंग पार्टनर्स तक, शो को एक मजबूत फाइनेंशियल बैकअप मिला है। यह असल में ब्रांडों, फिल्म प्रचारों और विज्ञापनदाताओं के लिए अपने ब्रांड या उत्पाद को स्थापित करने और उनकी ओर अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए एक आकर्षक शो है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख