suvichar
✕

सलमान खान ने दौड़ाई मौत के कुएं में बाइक, देखिए फोटो

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (12:03 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' स्टंट से भरी हुई है। सलमान इस फिल्म के एक सीन में मौत के कुएं में बाइक दौड़ाते नजर आएंगे।
 
बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान खान को लेकर फिल्म 'भारत' बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तब्बू की भी अहम भूमिका है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग दुबई, अबू धाबी और माल्टा में पूरी होने के बाद अब 'भारत' की पूरी टीम देश में फिल्म की शूटिंग कर रही है। 
 
अली अब्बास जफर ने इस शूटिंग के दौरान की ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि 'मौत के कुएं' के सीन की शूटिंग हो रही है।
 
जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे उत्तरप्रदेश के स्टंटमैन ने सलमान के साथ इस सीन की शूटिंग की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'अभी-अभी अपनी जिंदगी का सबसे खतरनाक एक्शन सीन यूपी से आए स्टंटमैन के साथ 'मौत के कुएं' शूट किया है।' यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। (वार्ता)

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख