Hanuman Chalisa
✕

ईद 2018 पर सलमान खान की नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म होगी रिलीज

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (12:12 IST)
पिछली कुछ वर्षों से ईद पर सलमान खान की ही फिल्में रिलीज होती आई हैं। सलमान खान और ईद सफल फिल्म का फॉर्मूला बन गया था। ट्यूबलाइट एकमात्र ऐसी फिल्म सलमान की फिल्म है जो ईद पर रिलीज होने के बावजूद फ्लॉप रही। 
 
ईद 2018 पर अब तक सलमान की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। इसी को देखते हुए संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने रहे फिल्ममेकर्स ने तय किया है कि ईद 2018 पर उनकी फिल्म रिलीज होगी, हालांकि अधिकृत रूप से उन्होंने घोषणा नहीं की है। इसमें रणबीर कपूर लीड रोल निभा रहे हैं और फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। 
 
यह फिल्म पहले इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन क्रिसमस पर सलमान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने जा रही है। सलमान की फिल्म से टक्कर लेने का इरादा छोड़ दिया। फिर खबर आई कि यह फिल्म मार्च 2018 में रिलीज होगी, लेकिन सूत्रों के अनुसार अब इसे ईद पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है। 
 
सलमान खान जल्दी ही रेमो डिसूजा की फिल्म, दबंग 3 और अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'भारत' पर काम शुरू करने जा रहे हैं। संभव है कि वे इनमें से किसी एक फिल्म को ईद 2018 पर लाएं। यदि ऐसा होता है तो संजय दत्त पर आधारित फिल्म मुश्किल में आ सकती है। 
 
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दीया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख