Daily Horoscope
✕

सलमान खान ने 'राधे' का 230 करोड़ रुपये में किया सौदा

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (12:57 IST)
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'राधे' का सौदा ज़ी स्टूडियो के साथ कर दिया है। फिल्म के सैटेलाइट, थिएटर राइट्स, ओवरसीज़ राइट्स, म्यूजिक राइट्स ज़ी स़्टूडियो को 230 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। कोविड टाइम में यह सबसे बड़ी डील है। इस तरह से रिलीज के पहले ही सलमान ने अच्छा-खासा मुनाफा कमा लिया है। 
 
राधे का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और फिल्म को 2021 में परिस्थितियां सामान्य होते ही रिलीज कर दिया जाएगा। कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने सलमान को राधे के लिए ऑफर किया था, लेकिन सलमान चाहते हैं कि उनकी फिल्म थिएटर में रिलीज हो, इसलिए उन्होंने लुभावने ऑफर्स ठुकरा दिए। 
 
कहा जाता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स वालों ने सलमान को 160 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन सलमान 200 करोड़ से कम में सौदा करने के मूड में नहीं थे। आखिरकार जी स्टूडियो से उनकी डील जम गई। 
 
ज़ी स्टूडियो ने भारी रकम तो दी है, लेकिन जोखिम ज्यादा नहीं है। सलमान खान की फिल्में जिस तरह से व्यवसाय करती हैं उसे देख लग रहा है कि राधे के जरिये ज़ी स्टूडियो भी मुनाफा कमा लेगा। 
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'राधे' में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार हैं। संभवत: फिल्म को ईद 2021 पर रिलीज किया जा सकता है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख