Hanuman Chalisa

रेस 3 में सलमान खान लेंगे 70 प्रतिशत प्रॉफिट

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (11:27 IST)
सलमान खान फिल्म 'रेस 3' को लेकर अपनी शर्तें बढ़ाए ही जा रहे हैं। पहले उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर रेमो डिसूज़ा को रखने की बात कही। उसके बाद जॉन अब्राहम को फिल्म में ना लेने की बात। अब खबर आ रही है कि उन्होंने इस फिल्म के प्रॉफिट में से अपने लिए 70 प्रतिशत की मांग की है। 
 
वैसे तो कई फिल्म एक्टर या एक्ट्रेसेज फिल्म के प्रॉफिट में से अपना शेयर मांगते ही हैं क्योंकि वे फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े होते हैं, लेकिन सलमान इसमें सिर्फ एक्टर ही होंगे। उन्होंने 70 प्रतिशत शेयर मांगा है जो बहुत ज्यादा है। अब देखना होगा कि फिल्म प्रोड्यूसर्स इस पर क्या जवाब देते हैं? 


 
इसके अलावा सलमान इस फिल्म से जुड़ने के लिए तभी राजी हुए थे, जब यह तय हो गया था कि जॉन अब्राहम इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रेस 2 में जॉन अहम भूमिका में थे। सलमान ने दूसरे मेल लीड के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सुझाया है। 
 
रेस 3 में सलमान खान नेगेटिव रोल में होंगे और जैकलीन फर्नांडीज़ इनके साथ होंगी। वैसे दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा है। इस समय सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' में व्यस्त हैं और अगले महीने रेस 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। 
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख