ramcharitmanas

बॉक्स ऑफिस पर कैसी है सलमान खान की 'रेस 3' की शुरुआत

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (15:00 IST)
ईद हो और ऊपर से सलमान खान की फिल्म रिलीज हो तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार ओपनिंग लगना स्वाभाविक है। ऐसा लगातार पिछले कई बरस से होता आया है और एक बार फिर हो गया है। सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ली है। 

ALSO READ: रेस 3 : फिल्म समीक्षा
 
 
सुबह के शो में ही भारी भीड़ नजर आ रही है और पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में लंबे समय बाद भीड़ नजर आएगी क्योंकि यहां पर भी एडवांस बुकिंग अच्छी हुई है। शाम और रात के शो के भी ज्यादातर टिकट बिक चुके हैं। 
 
छोटे शहर से लेकर तो मेट्रो तक और मल्टीप्लेक्स से लेकर तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों तक, सभी जगह सलमान और रेस 3 का जादू छाया हुआ है। उत्तर भारत में फिल्म का जोर ज्यादा है। 
 
सलमान ने अपने दम पर सिनेमाघरों तक भीड़ खींच दी है। पहले वीकेंड पर ही फिल्म के सौ करोड़ क्लब में शामिल होने के पूरे आसार हैं। जहां तक पहले दिन का सवाल है तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 से 35 करोड़ तक का रहने की संभावना है। 
 
फिल्म को थ्री-डी फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है। टिकट रेट भी थोड़े बढ़ाए गए हैं इसलिए कलेक्शन अच्छे आने की उम्मीद है। 

Show comments

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख