Hanuman Chalisa

क्या बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन ही टिक पाएगी सलमान की फिल्म 'रेस 3'?

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (16:03 IST)
सलमान खान की रेस 3 इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार बेसब्री से आम लोग और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग कर रहे थे। आम आदमी को मनोरंजन की चाह थी तो फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए सलमान की फिल्म से पैसा कमाने का बड़ा मौका रहता है। 

ALSO READ: रेस 3 : फिल्म समीक्षा
 
फिल्म रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग भी बम्पर लगी है। पहले वीकेंड पर फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी, यह बात तय हो चुकी है क्योंकि एडवांस बुकिंग शानदार रही है। सलमान ने अपना काम कर दिया है और चौथे दिन से फिल्म का बिजनेस उसकी क्वालिटी पर निर्भर करेगा। 
 
फिल्म समीक्षकों की राय नकारात्मक है। कुछ ने ही फिल्म को अच्छा कहा है और ज्यादातर ने बुराई की है। खैर, सलमान की फिल्में कभी भी फिल्म समीक्षकों के मत के बूते पर नहीं चलती। सलमान के फैंस को पसंद आ गई तो उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं रहता कि फलां ने कितनी रेटिंग दी है। 
 
अहम बात यह है कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है। यहां बात निराशाजनक है। सलमान के फैंस को भी यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। उन्हें फिल्म सीटी और ताली बजाने के अवसर ही मुहैया नहीं कराती। 
 
इसी को आधार बना कर कहा जा रहा है कि चौथे दिन फिल्म टिक नहीं पाएगी। चौथे दिन से कलेक्शन एकदम नीचे आ जाएंगे। वैसे यह बात कहना अभी जल्दबाजी होगी। एक-दो दिन के बाद ही इस बारे में सटीक बात कही जा सकेगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख