kundali milan
✕

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला, पोस्टपोन किया UK टूर

Updated: सोमवार, 28 अप्रैल 2025 (13:25 IST)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वहीं सेलेब्स भी आतंकी घटना के बाद बेहद दुखी है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपने अपकमिंग इवेंट्स और शो कैंसिल कर दिए हैं। 
 
वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस घटना से दुखी होकर एक बड़ा फैसला लिया है। सलमान खान ने मई में होने वाला अपना यूके टूर पोस्टपोन कर दिया है। इसकी जानकारी सलमान ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। इस टूर में उनके साथ कई सेलेब्स परफॉर्म करने वाले थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने लिखा, कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए और भारी मन से, हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले 'द बॉलीवुड बिग वन शो यूके' को पोस्टपोन करने का कठिन निर्णय लिया है। हम समझते हैं कि हमारे फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
उन्होंने आगे लिखा, हमारा मानना है कि इस दुखद समय में शो को स्थगित करना ही सही निर्णय है। हम किसी भी असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं और आपके समर्थन और समझदारी की सराहना करते हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
 
आतंकी हमले पर जताई थी नाराजगी
सलमान खान ने पहलगाम हमले के बाद एक पोस्ट शेयर करके अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा था, कश्मीर, धरती का स्वर्ग नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मरने के बराबर है। 
 
सलमान खान के 'द बॉलीवुड बिग वन शो यूके' की बात करें तो इस टूर में उनके साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, सारा अली खान, कृति सेनन, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर परफॉर्म करने वाले हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की मांग

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख